मध्य प्रदेशराजनीति

भाजपा की कामकाजी बैठक नगर के विश्रामगृह में संपन्न

सिलवानी। भारतीय जनता पार्टी की एक महत्वपूर्ण कामकाजी बैठक सोमवार को नगर के विश्रामगृह में संपन्न हुई। बैठक में विशेष रूप से प्रदेश के पूर्व मंत्री रामपाल सिंह राजपूत उपस्थित रहे। बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन की मजबूती तथा आगामी पार्टी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय करना रहा।
बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री रामपाल सिंह राजपूत ने कहा कि आने वाले समय में भारतीय जनता पार्टी के कई महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किए जाने हैं, जिनकी सफलता के लिए संगठन के प्रत्येक कार्यकर्ता की सक्रिय भूमिका आवश्यक है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जनसंपर्क बढ़ाने, सरकार की योजनाओं को आम जनता तक पहुँचाने तथा पार्टी की नीतियों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि भाजपा एक अनुशासित और मजबूत संगठन है तथा संगठन की ताकत कार्यकर्ताओं की मेहनत और समर्पण में निहित है। आगामी कार्यक्रमों को लेकर सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को अभी से तैयारी में जुट जाना चाहिए।
बैठक में भाजपा मंडल अध्यक्ष श्याम साहू विजय शुक्ला विभोर नायक पप्पू ठाकुर हरिराम यादव
ने संगठनात्मक गतिविधियों को और अधिक सशक्त बनाने पर अपने विचार रखे।
बैठक में मुख्य रूप वरिष्ठ भाजपा नेता रामकांत शुक्ला
भाजपा मंडल अध्यक्ष श्याम साहू पूर्व मंडल अध्यक्ष विजय शुक्ला भाजपा नेता विभोर नायक भाजपा जिला उपाध्यक्ष दीपक रघुवंशी हरनाम सिंह लोधी भाजपा मंडल अध्यक्ष बम्होरी पप्पू ठाकुर भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रतापगढ़ हरिराम यादव भाजपा मंडल अध्यक्ष सुल्तानगंज राकेश उईके जिला पंचायत सदस्य प्रवीण समैया, देवेंद्र रघुवंशी डूंगरिया, तुलसी यादव जय बाबू जैन राजेंद्र सोनी, संजीव जेके, लखन चंदेल, शरद मंतबर राजेश कुशवाहा, सर्वेश खरे, जालम रैकवार, मन्नु राजपूत पार्षद लखन मेहरा, गुड्डू भाई बाबू पटेल, जगदीश जाटव दिनेश यादव, संजु सेन, गुड्डा चढ़ार, घासीराम सरपंच तुलसीपार, विकास साहू प्रियांश राजपूत सहित बड़ी संख्या भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button