गणतंत्र दिवस समारोह में घुसा मवेशी, बाउंड्री वॉल को लेकर भड़के पालक

रिपोर्टर : रीना विनोद मालवीय
गैरतगंज | नगर पंचायत गैरतगंज के वार्ड क्रमांक 12 स्थित माध्यमिक विद्यालय में गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान अव्यवस्था देखने को मिली। कार्यक्रम के बीच अचानक विद्यालय परिसर में एक गाय घुस आने से छात्र-छात्राओं में अफरा-तफरी मच गई और बच्चे इधर-उधर भागने लगे। घटना के बाद पालकों एवं वार्डवासियों में आक्रोश फैल गया।
पालकों ने विद्यालय परिसर में बाउंड्री वॉल नहीं होने को गंभीर लापरवाही बताते हुए संस्था प्रधान को जिम्मेदार ठहराया। इस पर संस्था प्रधान ने कहा कि बाउंड्री वॉल निर्माण के लिए नगर पंचायत में कई बार आवेदन दिए जा चुके हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।
घटना के बाद पालक संघ एवं स्थानीय नागरिकों ने नगर पंचायत अधिकारी को ज्ञापन सौंपते हुए मांग की कि शीघ्र शाला भवन की बाउंड्री वॉल का निर्माण कराया जाए। ज्ञापन में चेतावनी दी गई है कि यदि जल्द निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ तो पालक एवं वार्डवासी आंदोलन करेंगे।गणतंत्र दिवस समारोह में घुसा मवेशी, बाउंड्री वॉल को लेकर भड़के पालक
गैरतगंज | संवाददाता
नगर पंचायत गैरतगंज के वार्ड क्रमांक 12 स्थित माध्यमिक विद्यालय में गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान अव्यवस्था देखने को मिली। कार्यक्रम के बीच अचानक विद्यालय परिसर में एक गाय घुस आने से छात्र-छात्राओं में अफरा-तफरी मच गई और बच्चे इधर-उधर भागने लगे। घटना के बाद पालकों एवं वार्डवासियों में आक्रोश फैल गया।
पालकों ने विद्यालय परिसर में बाउंड्री वॉल नहीं होने को गंभीर लापरवाही बताते हुए संस्था प्रधान को जिम्मेदार ठहराया। इस पर संस्था प्रधान ने कहा कि बाउंड्री वॉल निर्माण के लिए नगर पंचायत में कई बार आवेदन दिए जा चुके हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।
घटना के बाद पालक संघ एवं स्थानीय नागरिकों ने नगर पंचायत अधिकारी को ज्ञापन सौंपते हुए मांग की कि शीघ्र शाला भवन की बाउंड्री वॉल का निर्माण कराया जाए। ज्ञापन में चेतावनी दी गई है कि यदि जल्द निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ तो पालक एवं वार्डवासी आंदोलन करेंगे।



