देश विदेशमध्य प्रदेश
सैनिकों को 120 मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि दी
बम्होरी । 18 नवंबर 1962 को भारतीय सेना की 13वीं कुमाऊं रेजिमेंट की चार्ली कंपनी ने भारत के लद्दाख में रणनीतिक रेजांग ला दर्रे पर चीनी पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) से लड़ाई लड़ी थी।
इस युद्ध में मेजर शैतान सिंह के नेतृत्व में चार्ली कंपनी ने 18,000 फीट की ऊंचाई पर 3,000 से अधिक चीनी सैनिकों के खिलाफ लड़ाई लड़ी। कंपनी के 120 वीर अहीर सैनिकों ने दुश्मन को भारी क्षति पहुंचाई और सफलतापूर्वक दर्रे की रक्षा की। इस युद्ध में 114 वीर अहीर सैनिक शहीद हो गये।
श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन अर्जुन यादव एवं उनकी टीम द्वारा कस्बा बम्होरी दिल्हारी में 120 मोमबत्ती जलाकर विन्रम श्रद्धांजलि दी। मेन मार्केट, झंडा चोक बम्होरी में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।



