सिलौंडी सहित आसपास के क्षेत्रों में शान से फहराया गया तिरंगा

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । सिलौंडी क्षेत्र के सभी शासकीय व अशासकीय संस्थाओं में शान से तिरंगा फहराया गया ।
शासकीय बालक हायर सेकेंडरी में ,सहकारी समिति इंदिरा आवास प्राथमिक स्कूल में जिला पंचायत सदस्य कविता पंकज राय ,ग्राम पंचायत सिलौंडी में सरपंच पंचों बर्मन, काछी याना मोहल्ला आंगनवाड़ी केन्द्र व भारत नगर आंगनवाड़ी केन्द्र में उपसरपंच राहुल राय, पंच अंजू देवी वंशकार, जय स्तंभ में रजनीकांत राय, जिला पंचायत सदस्य कविता पंकज राय, प्रशांत राय , सरपंच पंचों बर्मन, उपसरपंच राहुल राय, शंकरलाल राय, सतेंद्र राय के द्वारा तिरंगा फहराया गया। ग्राम पंचायत कछार गांव बड़ा में सरपंच कैलाशचंद्र जैन, खमरिया बागरी में सरपंच अनिल सिंह बागरी, लालपुर में सरपंच मीना मोहन बागरी, अतरसुमा में सरपंच सुशील परस्ते, नेगाई में सरपंच रगो बाई ने झंडा फहराया है । मुख्य समारोह स्थल में जिला पंचायत सदस्य कविता पंकज राय, रिटायर्ड फौजी दुखिलाल काछी, जनपद पंचायत सदस्य प्रतिनिधि रवि अवस्थी ने झंडा फहराया । मुख्य समारोह में जागरूकता समिती ने नशा मुक्ति के कार्यक्रम करने वाले भारतीय जनता पार्टी मंडल अध्यक्ष मनीष सिंह बागरी, कन्या हाई स्कूल का अच्छा संचालन करते हुए परीक्षा परिणाम में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्राचार्य विशाल बरकडे, नल व्यवस्था में दिन रात कार्य करने वाले शिव कुमार गाडरी, 10 वी टापर साहनी चक्रवर्ती का सम्मान किया।
कार्यक्रम स्थल से पंचमुखी सेवा न्यास दरबार ने 5 मेधावी छात्र छात्राओं को आर्थिक सहायता देने का ऐलान किया । पंचमुखी सेवा न्यास दरबार ने स्कूल गेट के पास से 40 kg बूंदी के प्रसाद वितरण किया।
कार्यक्रम में छात्र छात्राओं द्वारा देशभक्ति की कविताएं, गीत, भाषण आदि कार्यक्रम प्रस्तुत किए गये। इसी तरह सिलौंडी महाविद्यालय में प्राचार्य डॉ रतिराम अहिवार ने तिरंगा फहराया और छात्र छात्राओं के सांस्कृतिक कार्यक्रम डॉ लक्ष्मी कांत बागरी के मार्गदर्शन में आयोजित किए गए ।
कार्यक्रम में पूर्व सरपंच डॉक्टर मनमोहन राय, मोती काछी, सोनल मिश्रा, पूर्व उपसरपंच माधव प्रसाद अवस्थी, पूर्व उपसरपंच बालमुकुंद चोबे, राजनारायण राय, पंच नितिन राय, श्याम दत्त राय, पुनीत सेन, रामफल काछी, सौरभ सेन सहित शिक्षक स्टाफ और छात्र छात्राओं की विशेष उपस्थिति रही।
कार्यक्रम में तुलसी नामदेव और जीवन लाल बागरी ने मंच संचालन किया। अंत में प्रसाद वितरण कर कार्यक्रम का समापन किया गया।



