तोता पकड़ने के विवाद में गई जान, दो आरोपी गिरफ्तार

रिपोर्टर : विनोद साहू
बाड़ी । थाना अंतर्गत आने वाले ग्राम रानीपुरा के अमित यादव पुत्र मूलचंद यादव उम्र लगभग 22 वर्ष दिनांक 6 अप्रैल 2022 से गायब था जिसे ढूंढने के लिए परिजन जगह जगह तलाशते रहे ।
दो दिन बाद दिखाई दिया नहर में शव ।
नहर के पानी सूखने के बाद गाँव वालों ने नहर में मृत अमित को देखा और पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई, पुलिस ने मर्ग कायम कर हत्यारे को पकड़ने की के लिए मुखबिर की सहायता ली ।
तोता पकड़ने में हुआ था विवाद।
पुलिस द्वारा की गई गहन जांच और पूछताछ में आरोपी अजय अहिरवार व अनिल अहिरवार ने अपना अपराध कबूल करते हुए पुलिस को बताया कि मेरे पेड़ पर पल रहे तोता पकड़कर ले जाने पर विवाद हुआँ और हम दोनों की हाथापाई भी हुई जिसमें वह नहर में गिर गया और उसके सर से खून बहता देखकर दोनों भाई डर गए और उन्होंने एक और पत्थर उसके सर पर पटक कर उसे कीचड़ में ढक दिया । गर्मी में पानी सूखने और शव के फूलने से मृतक कीचड़ से बाहर आ गया जिससे उसकी हत्या होने का संदेह हुआ।
अंधे हत्याकांड अल्प समय में सुलझाने में थाना प्रभारी सत्यप्रकाश सक्सेना. सउनि साहबलाल, आरक्षक पिंकूज, अनिल ललित, संजय, आरक्षक पूजा व सैनिक लेखचंद्र की रही । पुलिस ने हत्याकांड में शामिल अजय अहिरवार व उसके भाई अनिल अहिरवार के विरुद्ध धारा 302, 201, 34 के तहत गिरफ्तार किया गया।



