भगवान महावीर स्वामी की जयंती:जैन समाज ने शहर में निकाली भव्य शोभायात्रा, प्रभु महावीर ने पालकी में सवार होकर किया नगर भ्रमण
सिलवानी। धन्य घड़ी, धन्य भाग्य भयो, तुम्हारो उत्सव आयो जी, जन्म जयंती आज मनावां थारो उत्सव आयो जी के जयकारों के बीच गुरुवार को शहर में भगवान महावीर की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर दिगम्बर जैन समाज ने नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली।
नगर के बुधवारा बाजार स्थित पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर से निकली शोभायात्रा में भारी संख्या में जैन समाज के सदस्य शामिल हुए। महिला, पुरुष व बच्चे भजन की धुन पर थिरकते आगे बढ़ रहे थे। शोभायात्रा में होकर नगर भ्रमण किया।
अहिंसा का पाठ संपूर्ण विश्व को पढ़ाने वाले जैन जगत के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी जी का जन्म कल्याणक दिवस महावीर जंयती समग्र जैन समाज भक्ति भाव के साथ मना रहा है। शोभायात्रा में शामिल पुरुषों के ने श्वेत वस्त्र और महिलाओं ने केसरिया साड़ी पहनकर समाज को भगवान महावीर स्वामी के बताएं चलने की अपील की।



