प्रेम ढाबा के पास दो बाईकों की आमने सामने भिड़ंत, एक की मौत, दो घायल

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । उमरियापान थाना अंतर्गत ग्राम बम्हनी प्रेम ढाबा के पास दो मोटर साइकिल की जोरदार भिड़ंत होने से एक युवक की मौत हो गई । जबकि दो अन्य लोग घायल है। घटना की जानकारी लगते ही उमरियापान पुलिस मौके पर पहंच कर घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र उमरियापान पहुँचाया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रहीं है ।
उमरियापान थाना प्रभारी सिद्धार्थ राय ने बताया कि बनेहरी निवासी लवकुश पिता जवाहर कोल उम्र 25 वर्ष अपनी बहन सरस्वती कोल उम्र 30 वर्ष को मोटरसाइकिल से उमरियापान किसी कार्य से आ रहें थे । काम करने बाद दोनों वापस घर लौट रहे थे । तभी यह हादसा हो गया । वहीं धरवारा निवासी संजय पिता सुरती आदिवासी उम्र 25 वर्ष ढीमरखेड़ा से उमरियापान आ रहा था । मंगलवार करीब चार बजे बम्हनी प्रेम ढाबा के समीप दो मोटरसाइकिलों की आमने सामने से भिड़त हो गई । घटना की जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुँची। और तीनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र उमरियापान में उपचार के लिए भर्ती कराया । डॉक्टर ने लवकुश को मृत घोषित कर दिया । प्राथमिक उपचार के बाद संजय को जिला अस्पताल के लिए रेफर किया है । जबकि सरस्वती का उपचार जारी है । पुलिस ने कार्रवाई उपरांत मृतक का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया ।



