मध्य प्रदेश

बाइक की आपस मे भिंड़त, दो गम्भीर घायल, रायसेन रिफर

सिलवानी। रविवार राजमार्ग 44 गैरतगंज गाडरवारा पर नगर के गांधी आश्रम के पास सेंट्रल बैंक के सामने दो बाइक की आमने सामने जोरदार भिंड़त हो गई। जिसमें दो युवक गम्भीर रूप से घायल हो गये
प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार की रात्रि 7: 45 बजे नगर नगर के गांधी आश्रम के पास सेंट्रल बैंक के सामने दो बाइको की आमने सामने जोरदार भिंड़त हो गई जिसमे रीतेश साहू पिता कलीराम साहू उम्र 30 निवासी जैतपुर एवं लखन प्रजापति पिता रघुवीर प्रजापति उम्र 30 साल निवासी वार्ड नंबर 1 सिलवानी गम्भीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के जिला चिकित्सालय रायसेन रिफर किया गया। दोनों युवकों को सिर में गम्भीर चोटे आई है।

Related Articles

Back to top button