खड़ी ट्रैक्टर ट्राली से टक्कर दो पहिया वाहन, तीनों जबलपुर रेफर

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह। जिले के नोहटा थाना क्षेत्र अंतर्गत खड़ी ट्रैक्टर ट्राली से दो पहिया वाहन सवार बुरी तरह घायल हुए थे, जिन्हें तत्काल नोहटा थाने से पुलिस ने पहुंचकर तीन घायलों को 108 के माध्यम से जिला अस्पताल भेजा था, जिनका उपचार ड्यूटी रत डॉक्टर विक्रम और उनकी टीम द्वारा किया गया। तीनों दो पहिया वाहन सवार घायलों की हालत गंभीर होने पर तीनों को जबलपुर रेफर किया जा रहा है, तीनों घायलों को क्षेत्रीय विधायकऔर मध्य प्रदेश शासन के मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी, कलेक्टर, और पुलिस प्रशासन द्वारा तत्परता से जबलपुर रेफर किया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार घायलों में सचेंद्र जैन पिता रविचंद्र जैन उम्र 22 वर्ष अभाना, लोकेश पिता लाला रैकवार उम्र 21 वर्ष निवासी अभाना और तीसरा घायल सचेंद्र पिता मनोज कुमार उम्र 21 वर्ष निवासी अभाना को जनपद सदस्य नोहटा अनिल कुमार रैकवार व जनपद सदस्य अभाना सुनील कुमार नेमा के सहयोग से भर्ती कराया गया।



