शाला प्रवेश में बच्चों को तिलक, मिष्ठान खिलाकर किया स्वागत, नए पाठ्यक्रम का शुभारंभ

ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास
जबलपुर। जबलपुर जिले सहित ग्रामीण आंचलों में मंगलवार 1 अप्रैल 2025 के शाला प्रवेश अवसर पर बच्चों को तिलक लगा कर एवं मिष्ठान खिलाकर किया गया स्वागत। नए पाठ्यक्रम की शुरुआत को लेकर जिले सहित ग्रामीण क्षेत्रों के स्कूलों में प्रवेश के प्रथम दिवस पर विभिन्न स्कूलों में प्राचार्यो, शिक्षकों एवं जनप्रतिनिधि के द्वारा छात्र छात्राओं को तिलक, पुष्प माला पहनाकर उनका मिष्ठान खिलाकर प्रवेश की शुरुआत की गई। ग्रामीण क्षेत्रों में छोटे छोटे बच्चों को टॉफी देकर मनाया गया प्रवेश उत्सवों। इसी प्रकार से गोसलपुर के हायर सेकेंडरी स्कूल में प्रवेश उत्सव के दौरान विद्यालय में आए हुए बच्चों का तिलक वंदन कर माला पहनाया एवं मुंह मीठा कराया गया। साथ ही गत वर्ष में कक्षा 12वीं में जो 90% प्रतिशत से अधिक अंकों से पास हुऐ थे। उन छात्र छात्राओं को राज्य सरकार द्वारा स्कूटी एवं लैपटॉप से पुरस्कृत किया गया था।
इस दौरान गोसलपुर क्षेत्र की छात्रा मानसी पटेल व छात्र कृष्णा नामदेव को स्कूटी प्रदान की गई हैं। इस शाला प्रवेश कार्यक्रम में जनपद सदस्य धर्मेंद्र सिंह राजपूत, सरपंच गिरिजा जितेंद्र पालीवाल, धीरेंद्र भदोरिया, ओमप्रकाश उपाध्याय, संस्था प्रधान राज बहादुर सोनकर, शिक्षक अरविंद श्रीवास, के एल जायसवाल, प्रकाश जैन, विवेक जैन, देवेंद्र मेहरा, पीएल रैदास, रितु पटेल, शिखा वर्मा, उमेश पटेल, राहुल दहायत, आनंद तिवारी, अनुराग कोरी सहित स्टाफ के कर्मचारीगण एवं छात्र छात्राएं उपस्थित रहें।



