मध्य प्रदेश
पत्रकार विनीत माहेश्वरी के निवास पर पहुंचे केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान

रायसेन। केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराजसिंह चौहान रायसेन के महामाया चौक पर डीडी न्यूज दूरदर्शन मध्यप्रदेश एवं राष्ट्रीय हिन्दी मेल के जिला संवाददाता विनीत माहेश्वरी के निवास पर पहुंचे इस दौरान उनकी धर्मपत्नी साधना सिंह भी मौजूद रही। उन्होंने जिला प्रतिनिधि से चर्चा करते हुए बताया कि स्वदेशी मार्च को एक बड़ा आंदोलन बनाया जाएगा। जल्द ही विदेश एवं देशी वस्तुओं की सूची भी जारी की जाएगी जिससे नागरिक आसानी से समझ सकें की कौैन से वस्तु स्वदेशी है और कौन सी विदेशी। वहीं उन्होंने परिवार के अन्य परिजनों से भी मुलाकात की। वहीं उन्होने पुरानी यादों को ताजा करते हुए बताया कि जब महामाया चौक बस स्टेण्ड हुआ करता था तब महादेव भोजनालय था यहीं पर भोजन अक्सर होते थे। जो प्रेम सम्मान इस परिवार से मिला है उसे कभी भुलाया नहीं जा सकता है।



