श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा पर, अहिप का विजयी पर्व, शौर्य शोभायात्रा

अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद राष्ट्रीय बजरंग दल राष्ट्रीय बजरंग दल, मध्य भारत एवं महाकौशल का भव्य संगम
सिलवानी । अयोध्या में 22 जनवरी को भगवान श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा के मंगल अवसर पर राष्ट्रीय बजरंग दल द्वारा शोर्य यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। राष्ट्रीय बजरंग दल के जिला अध्यक्ष संजय खरे ने बताया कि महाकौशल के वरिष्ठ समाजसेवी उमेश श्रीवास्तव के संरक्षण में राष्ट्रीय बजरंग दल खैरी के अध्यक्ष राजू पटेल, संतोष नामदेव के विशेष प्रयासों से शौर्य शोभायात्रा टडा श्रीराम मंदिर से सम्पूर्ण क्षेत्र के बजरंगियों के द्वारा प्रारंभ की जावेगी।
रायसेन जिले की खमरिया, सरखडी, घाना, खोदरा, देवरी, एवं प्रतापगढ़ खंड की समितियों की भूमिका रहेगी। सियरमऊ में सुनवाहा खंड , सुल्तानगंज, ढिलवार, मबई खंड के अंतर्गत आने वाली समितियों का एकत्रिकरण होगा।
सिलवानी नगर समिति एवं तहसील के अंतर्गत मुआर खंड, जैथारी, प्रतापगढ़ सहित मंडल भर के कार्यकर्ताओं का समावेश सिलवानी में होगा। एवं सभी मिलकर सौजनी धाम पर सामूहिक हनुमान चालीसा भारत माता की आरती उपरांत संकल्प सभा के आयोजन में सहभागी बनेंगे।
कीरतपुर खमरिया खंड के स्थानीय व्यवस्था में संलग्न होंगे। राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने घर घर पीले चावल आमांत्रण स्वरूप डाल कर लोगों से आयोजन में सहभागिता के लिए अपील की है।



