मध्य प्रदेशराजनीति

केंद्रीय मंत्री शिवराजसिंह चौहान ने किसानों से की भेंट, समस्याओं के त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

रायसेन। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में शनिवार को केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने संसदीय क्षेत्र के किसानों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सुना। उन्होंने किसानों की शिकायतों के त्वरित निराकरण के निर्देश अधिकारियों को दिए, जिनमें से कई समस्याओं का समाधान मौके पर ही कर दिया गया।
इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भाजपा के नवनियुक्त जिला पदाधिकारियों से भी भेंट की। उन्होंने पदाधिकारियों को पुष्पमाला पहनाकर सम्मानित किया और मातृशक्ति को पुष्प भेंट कर शुभकामनाएं दीं। शिवराज सिंह चौहान ने सभी को संगठन की मजबूती और जनता की सेवा के लिए समर्पित भाव से कार्य करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के दौरान कार्यालय मंत्री जीतू ठाकुर ने जिला पदाधिकारियों का परिचय केंद्रीय मंत्री से कराया। इस मौके पर प्रभारी मंत्री नारायण सिंह पवार, पूर्व कैबिनेट मंत्री रामपाल सिंह, नगर पालिका प्रतिनिधि अध्यक्ष जमुना सेन, सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं क्षेत्र के किसान उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button