मध्य प्रदेशराजनीति

ऑडिटोरियम निर्माण को लेकर केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र खटीक ने जताई नाराजगी, कलेक्टर को दिए निर्देश

सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम में हुए शामिल
रिपोर्टर : मनीष यादव
पलेरा । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सेवा पखवाड़े के अंतर्गत शनिवार को नगर के सर्किट हाउस में दिव्यांगों और बुजुर्गों के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस दौरान केंद्रीय मंत्री एवं सांसद डॉ. वीरेंद्र कुमार ने लाभार्थियों को विभिन्न सहायक उपकरण वितरित किए। एडिप योजना और राष्ट्रीय क्योश्री योजना के अंतर्गत दिव्यांगों एवं वरिष्ठ नागरिकों को बैसाखी, व्हीलचेयर, श्रवण यंत्र, चश्मा, कृत्रिम अंग और चलने में सहायक उपकरण प्रदान किए गए। दिव्यांगों को पुष्पमाला पहनाकर स्वल्पाहार कराते हुए केंद्रीय मंत्री एवं सांसद वीरेंद्र खटीक ने कहा कि योजनाओं का उद्देश्य दिव्यांग और बुजुर्गजन के जीवन को आत्मनिर्भर और सहज बनाना है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार समाज के कमजोर वर्गों तक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचा रही है। उन्होंने लाभार्थियों से आह्वान किया कि वे आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ें और समाज के विकास में सक्रिय भागीदारी करें। इस दौरान सर्किट हाउस के आसपास फैली गंदगी को देखते हुए केंद्रीय मंत्री एवं सांसद वीरेंद्र खटीक ने भाजपा मंडल अध्यक्ष पवन संज्ञा, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष सुनील खटीक, भाजपा नेता राजेश नायक एवं मौके पर उपस्थित कार्यकर्ताओं के साथ झाड़ू लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया। इसके अलावा सभी कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में फलदार पौधों का रोपण केंद्रीय मंत्री के द्वारा किया गया।
ऑडिटोरियम निर्माण स्थल का लिया जायजा –
केंद्रीय मंत्री एवं सांसद वीरेंद्र खटीक के द्वारा सैपुरा रोड स्थित ऑडिटोरियम निर्माण स्थल का जायजा लिया गया। मौका स्थल का निरीक्षण करते हुए मौजूद अधिकारी जतारा एसडीएम एवं तहसीलदार को उन्होंने तत्काल निर्माण कार्य पर रोक लगाते हुए कार्य बंद किए जाने के निर्देश दिए। स्थानीय नगर से ऑडिटोरियम की दूरी एवं सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए उन्होंने चिन्हित निर्माण स्थल को लेकर नाराजगी जताई। निर्माण मौका स्थल पर ही अधिकारियों के समक्ष उन्होंने तत्काल जिला कलेक्टर विवेक श्रोतिय से फोन लाईन पर बात करते हुए ऑडिटोरियम निर्माण को शासकीय महाविद्यालय के सामने मन्नू तलैया के पास स्वीकृत करते हुए निर्माण कार्य को तत्काल प्रारंभ किए जाने के निर्देश दिए।

Related Articles

Back to top button