क्राइम

एटीएम चोर सक्रिय, कार्ड बदल कर निकाली राशि

रिपोर्टर : कुंदनलाल चौरसिया

गौरझामर। अज्ञात चोरों ने ग्राहक सन्तोष कुमार जैन रिटायर पंचायत समन्वयक का एटीएम बदलकर केसली में जाकर निकाले 37000 रुपये, गौरझामर निवासी संतोष कुमार पिता मोतीलाल जैन पूर्व पंचायत समन्वयक दिनांक 2 मई को सुबह करीब 10 बजे मेंन रोड स्थित भारतीय स्टेट बैंक आफ इंडिया के एटीएम से ₹3000 निकल रहे थे इसी समय दो अज्ञात बदमाशों ने मौका पाकर उनका एटीएम कार्ड बदल दिया और तुरन्त गौरझामर से केसली जाकर वहां के एटीएम से उन दोनो अज्ञात बदमाशों ने तीन बार में पहले तीन बार साढे नौ, नौ हजार रुपये निकाले फिर तुरन्त ही चौथी बार में साढे आठ हजार रुपए कुल मिलाकर 37000 चुरा लिए इस सम्बंध मे जब संतोष जैन को स्टेट बैक के 911600117011 से फोन आया की आप बार बार रुपये क्यो निकाल रहे है तो उनका माथा ठनका और वह देर किये बगैर स्टेट बैक शाखा पहुंचे जहां पर उन्होने पहले अपना एटीएम लाक कराया तथा खाते पर होल्ड लगवाया तथा इसकी सूचना पुलिस थाने मे दी है।

Related Articles

Back to top button