मध्य प्रदेश

अंतर्राष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस पर बुजुर्गो का किया सम्मान

व्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । अंतर्राष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस के अवसर पर तहसीलदार एनएस परमार, निर्वाचन शाखा प्रभारी अशोक शर्मा ने विभिन्न ग्रामों में 100 साल से ऊपर के बुजुर्ग महिला पुरुषों का शाल श्रीफल और प्रमाण पत्र देकर सम्मान किया गया ।
ग्राम पंचायत करहोला के सरपंच प्रतिनिधि जयहिंद गौर की मौजूदगी में बीएलओ राकेश गौर एवं सचिव कमलेश विश्वकर्मा एसडीओ डब्ल्यूआरडी की उपस्थिति में 105 वर्षीय बुजुर्ग महिला जमुनाबाई पति मिट्ठूलाल का उनके निवास स्थान पर पहुंचकर मध्यप्रदेश मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के निर्देश अनुसार शाल श्रीफल से सम्मान किए जाने के पश्चात उन्हें प्रमाण पत्र भी प्रदान किया गया ।
इसके अतिरिक्त ग्राम पंचायत रतनहारी, पीरपहाड़ी, कोकलपुर, सुल्तानगंज, घोघरी, हप्सीली, शाहपुर सुलतानपुर में 100 से ऊपर की आयु के एक -एक मतदाता एवं ग्राम पंचायत चंदोरिया तथा बांसादेही में दो -दो मतदाताओं का सम्मान किया गया है ।
उक्त सभी स्थानों पर ग्राम पंचायत सचिव, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका व आशा कार्यकर्ता और ग्रामीणजन मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button