खेल

क्रिकेट की ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता पलेरा में संपन्न

रिपोर्टर : मनीष यादव
पलेरा । मध्यप्रदेश शासन स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जारी किए गए खेल कैलेण्डर वर्ष 2025-26 के अनुसार रामराजा स्टेडियम पलेरा में ब्लॉक स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ अक्षिता शर्मा सहायक संचालक एवं विकासखंड शिक्षा अधिकारी पलेरा के मुख्य आतिथ्य में किया गया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि महेश रावत प्राचार्य सांदीपनि स्कूल पलेरा तथा कौशल राजपूत प्राचार्य मॉडल स्कूल पलेरा तथा गोमती खटीक मौजूद रहे। जिला क्रिकेट एसोसिएशन के राज्य स्तरीय कोच विनय प्रताप सिंह ने खेल मैदान पर ब्लॉक पलेरा के हाई स्कूल वीरपुरा, हायर सेकेंडरी बम्होरीकला, कन्या हा.से. पलेरा तथा संदीपनी स्कूल पलेरा के U- 14, 17, 19 वर्ष के छात्र एवं छात्राओं से आए हुए खिलाड़ियों चयन किया गया। विकासखंड क्रीड़ा प्रभारी शैलेन्द्र सिंह राय (PTI) सांदीपनि स्कूल पलेरा ने जानकारी देते हुए बताया कि बैटिंग एवं बॉलिंग करवाकर ट्रायल मैच के माध्यम से जिला स्तर पर आयोजित होने वाली क्रिकेट प्रतियोगिता 27 अगस्त 25 के लिए U-17 वर्ष जूनियर टीम बालक/बालिका टीमों को चयनित किया गया/ अब यह चयनित खिलाड़ी जिला स्तर पर टीकमगढ़ में अपना खेल का जौहर दिखाएंगे।

Related Articles

Back to top button