सरस्वती शिशु मंदिर गौरझामर में वैदिक गणित विज्ञान मेला का समापन

रिपोर्टर : कुंदनलाल चौरसिया
गौरझामर । पत्रकारो से रुबरू हुए भैया बहिनो ने अपने अपने तैयार व प्रर्दर्शित उपकरणो पर प्रकाश डालते हुए बताया श्रीमान जी मेरा नाम जयंत लोधी है में कक्षा नबंम का छात्र हूं मेने कल कारखानों में हो रहे वायु प्रदूषण को रोकने के लिए संयन्त्र बनाया है मेने अपने बनाए हुए संयन्त्र में कार्बन राड फिट करके इलेक्ट्रान से जोड़ा है जिससे कारखानों से निकली हुई कार्बनडाई ऑक्साइड को मेरा संयन्त्र शुद्ध वायु में परिवर्तित करेगा इस संयन्त्र से वायु प्रदूषण नहीं होगा
दूसरी तरफ सरस्वती शिशु मंदिर केसली से आए कक्षा दशम के छात्र सुशांत अरेले ने बनाई हुई ईसीजी मशीन के बारे में बताया कि मेने जो ईसीजी मशीन बनाई है उसकी कीमत केवल 6 हज़ार रुपया है जबकि बाजारों में उपलब्ध ईसीजी मशीन 70 से 80 हज़ार रुपये में आती है छात्र सुशांत अरेले ने बनाई हुई ईसीजी मशीन का प्रेक्टिकल करके बताया तो निर्णायक दल में आए डॉक्टर अमित उपाध्याय शासकीय स्कूल से आए शिक्षक मोहर पटेल दीपक मेहरा अवनीश दुबे सुशांत की बनाई हुई i ईसीजी मशीन देखकर दंग रह गए ।
ऐसा देखने को मिला सरस्वती शिशु मंदिर गौरझामर में चल रहे तीन दिवसीय वैदिक गणित विज्ञान मेला में विज्ञान मेला विभाग स्तर के सभी विद्यालयों के बच्चों ने विज्ञान से संबंधित कई तरह के माडल मेला में लगाए है जैसे कृषि में दवाई डालने के लिए पंप ,आग बुझाने के लिए फायर रोबर्ट, स्मार्ट सिटी के माडल विज्ञान मेला का आयोजन विद्याभारती आखिल भारतीय संस्थान के मार्गदर्शन में किया गया जिसका दिनाँक 9 सितंबर सोमवार को समापन किया गया। कार्यक्रम में सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय से प्राचार्य दीपक होल्कर ने आए हुए सभी विद्यालयों के आचार्य दीदी निर्णायक सभी का आभार व्यक्त किया।



