मध्य प्रदेश

वीरांगना रानी अबंतिबाई का बलिदान दिवस गौरझामर मे धूमधाम से मनाया गया, निकला विशाल जुलूस

रिपोर्टर : कुंदनलाल चौरसिया1
गौरझामर । भारतवर्ष की महान वीर प्रसूता गुलाम भारत मे अंग्रेजी हुकूमत से लोहा लेने वाली क्रांतिकारी महान योद्धा वीरांगना रानी अवंतिबाई का बलिदान दिवस गुरुवार को गौरझामर में धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर स्थानीय फूलबाग मेंदान मे आमसभा का आयोजन किया गया जिसमे अनेक ओजस्वी वक्ताओ ने रानी अवंतिबाई की वीरगाथाओ पर प्रकाश डाला तथा एक विशाल जुलूस नगर के प्रमुख मार्गो से होकर निकाला गया तथा एक ज्ञापन थाना प्रभारी को सोपा इस बीच यहां चल रहे दत्त मंदिर मुक्ति आंदोलन के तहत धरना प्रदर्शन को चौतीस दिनो तक प्रशासन ढील पर भी ऐहतिहातन पुलिस की चाकचौबंध व्यवस्था रही।

  1. ↩︎

Related Articles

Back to top button