धार्मिक

पाठशाला प्रेरक मुनि श्री 108 निर्णय सागर जी महाराज का 28वां दीक्षा दिवस समारोह संपन्न

ब्यूरो चीफ : संजय द्विवेदी
गैरतगंज। गैरतगंज राष्ट्रीय संत आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज व आचार्य श्री 108 समय सागर जी महाराज के परम प्रभावक शिष्य पाठशाला प्रेरक मुनि श्री 108 निर्णय सागर जी महाराज का 28वां दीक्षा दिवस समारोह नगर मे बड़े ही हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया। जिसमे सुबह से ही गुरू पूजन, मंगल प्रवचन के साथ ही दोपहर 1बजे चौक बाजार से मुनि श्री ससंघ के साथ चल समारोह कार्यक्रम स्थल जैन धर्म शाला तक निकाला गया।
साथ ही शाम के समय भक्ति आरती सहित शंका समाधान कार्यक्रम आयोजित किया गया।

Related Articles

Back to top button