क्राइम

हाथ ठेला चोरी कराकर बेचने का आरोप, पीड़ित ने लगाई न्याय की गुहार

रिपोर्टर : प्रशांत जोशी
देवरी । नगर के प्रकाशचंद साहू आत्मज इमरतलाल साहू निवासी देवरी ने पुलिस को दिए आवेदन में हाथ ठेला चोरी कर बेचने का आरोप लगाया है।
आवेदन में उल्लेख किया है कि मेरा एक हाथ ठेला जिसकी बॉडी टूटी हुई थी जिसमें पहिये एवं फ्रेम था जोकि शासकीय अस्पताल देवरी के अंदर खड़ा था जिसको दिनांक 18/11/2025 को देखने के लिए अस्पताल गया था तो मेरा हाथ ठेला नहीं था तो मैंने खोजबीन की तो पता चला कि मेरा ठेला मलाई साहू ने पद्दू के लड़के उठवा कर उसमें नई बॉडी चढ़ा कर टपरियों के प्रजापति को बेच दिया है यह बात मुझे गोलू नौरिया ने बताई है और मलाई साहू से मेरी पुरानी रंजिश चल रही है जिस कारण में उसके पास न जाकर थाने आया हूं मलाई साहू के खिलाफ कानूनी कार्यवाही कर मेरा हाथ ठेला मुझे दिलाया जाए।

Related Articles

Back to top button