महिला पुलिसकर्मी की दबंगई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
रायसेन । महिला पुलिसकर्मी की दबंगई का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से हो रहा वायरल।
महिला पुलिस कर्मी का नाम पिंकी पाल बताया जा रहा है।
महिला पुलिसकर्मी ने अपने दो बेटों के साथ मिलकर एक युवक आशीष सोनी की पिटाई की।
महिला पुलिसकर्मी पिंकी पाल का अपने दो बेटों एवं अन्य दो युवकों के साथ मिलकर युवक की पिटाई का वीडियो वायरल।
पिंकी पाल, शुभम पाल और आदर्श पाल ने दो साथियों के साथ मिलकर की थी पिटाई।
पीड़ित युवक आशीष सोनी रायसेन शहर की गोल्डन सिटी में मेंटेनेंस का काम देखता है।
पीड़ित आशीष सोनी की पत्नी को भी आई चोटें।
गोल्डन सिटी में मेंटेनेंस नहीं देने को लेकर को लेकर हुआ था विवाद।
कोतवाली पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ किया मामला दर्ज।
काउंटर केस बनाने को लेकर गोल्डन सिटी के सदस्य आज मिलेंगे एसपी पंकज कुमार पांडे से।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो की जगह जगह चर्चा।



