प्रदेश स्तरीय पत्रकार सम्मान समारोह में तारकेश्वर शर्मा का किया गया सम्मान

बुरहानपुर । प्रदेश स्तरीय पत्रकारों का ऐतिहासिक नगरी बुरहानपुर में पंडित पदम भूषण माखनलाल चतुर्वेदी राज्य स्तरीय सम्मान समारोह का आयोजन सशक्त पत्रकार समिति, यूनाइटेड प्रेस ऑर्गेनाइजेशन और राष्ट्रीय पत्रकार मोर्चा के संयुक्त तत्वाधान में 10 मार्च 2024 को आयोजन किया गया था।
जिसमें प्रदेश के 50 से अधिक जिलों से पत्रकार सम्मान समारोह के महासम्मेलन में उपस्थित हुए।
सशक्त पत्रकार समिति,यूनाइटेड प्रेस ऑर्गेनाइजेशन और राष्ट्रीय पत्रकार मोर्चा के संयुक्त तत्वाधान में बुरहानपुर में आयोजित स्टेट मीडिया मीट 2024 में एबीपी न्यूज प्रसिद्ध शो “सनसनी” के एंकर श्रीवर्धन त्रिवेदी, डीजीयाना मीडिया ग्रुप के चैनल हेड रिजवान अहमद सिद्दीकी, खंडवा के वरिष्ठ पत्रकार जय नागड़ा के हाथो पद्म भूषण पंडित माखनलाल चतुर्वेदी राज्य स्तरीय पत्रकार सम्मान समारोह में तारकेश्वर शर्मा को क्राइम रिपोर्टर के सम्मान से सम्मानित किया गया।



