बारात आने से पहले पहुंची डायल-112, 15 वर्षीय बच्ची का विवाह रुकवाया

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह। थाना पथरिया अंतर्गत ग्राम बांसा कला में 15 वर्षीय नाबालिग बच्ची का बाल विवाह कराए जाने की सूचना पर डायल-112 टीम ने त्वरित व संवेदनशील कार्यवाही करते हुए मौके पर पहुंचकर बाल विवाह रुकवाया. समय रहते की गई. इस कार्यवाही से एक नाबालिग बच्ची का भविष्य सुरक्षित हो सका.राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनांक 30 2026 को दोपहर लगभग 12 बजे सूचना प्राप्त हुई कि थाना पथरिया क्षेत्र के ग्राम बांसा कला में एक 15 वर्ष की बच्ची का विवाह उसके परिजनों द्वारा कराया जा रहा है तथा बारात आने की तैयारी चल रही है. सूचना प्राप्त होते ही दमोह डायल-112 कंट्रोल रूम में तैनात महिला आरक्षक 327 विभा तिवारी द्वारा तत्काल थाना पथरिया में तैनात डायल-112 वाहन एफआरबी-12 को मौके के लिए रवाना किया गया. महिला व बाल विकास विभाग की टीम को भी सूचित किया गया.सूचना पर डायल-112 स्टाफ आरक्षक 11 दिनेश कुर्मी व पायलट हरिओम अहिरवार तत्काल ग्राम बांसा कला पहुंचे, जहां कल्लो सौर पिता चन्नू सौर उम्र 15 वर्ष निवासी बांसा कला का विवाह कराया जा रहा था।



