ग्राम हरदी वासियों को दोपहर से रात्रि तक ग्राम सरपंच ने उपलब्ध कराया भोजन

बारिश होने और जल भराव के कारण नहीं जले घर के चूल्हे
राहत शिविर सहित अन्य सुविधाएं की उचित व्यवस्था
ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास
जबलपुर। सिहोरा जनपद पंचायत अन्तर्गत ग्राम पंचायत कुम्ही सतधारा के हरदी कुकर्रा गांव में लोगो के घर घर जाकर सरपंच मोहन मिश्रा व उनके सहयोगी ने मिलकर भोजन का प्रबंध कराया गया। पानी के अंदर से जाकर बाढ़ आपदा से परेशान सभी लोगो को एवं स्वच्छ जल की भी व्यस्था कुम्ही सतधारा सरपंच और उनकी पुरी टीम ने आगे आकर अपना पुरा सहयोग प्रदान किया। यह एक बहुत ही सराहनीय कदम है जो कुम्ही सतधारा ग्राम पंचायत द्वारा उठाया गया है। बाढ़ जैसी आपदा में लोगों को भोजन और स्वच्छ जल जैसी बुनियादी जरूरतों की पूर्ति करना एक बहुत बड़ी चुनौती होती है। जिसे ग्राम पंचायत और सरपंच की टीम द्वारा घर-घर जाकर भोजन और स्वच्छ जल का प्रबंध करना एक बहुत ही सहारनीय और सामाजिक कदम था।
इस तरह के प्रयासों से न केवल प्रभावित लोगों को तत्काल सहायता मिलती है, बल्कि यह समुदाय को एकजुट करने और साथ में कठिनाईयों का सामना करने की भावना को भी बढ़ावा देता है। कुम्ही सतधारा ग्राम पंचायत और उनकी टीम को इस तरह के प्रयासों से समाज को प्रेरणा मिलती हैं।
दोपहर से लेकर रात्रि तक उपलब्ध कराई भोजन की व्यवस्था – हरदी कुकरा गांव में अधिक जल भराव होने से परेशान उन सभी लोगों के घरों में चूल्हा नहीं जला और खाने पीने का सामान बारिश के कारण गीला व खराब होने से सरपंच मोहन मिश्रा ने दिन में रोटी, दाल चावल एवम् सब्जी का प्रबंध किया और सभी को घर जाकर दिया। वही रात्रि के भोजन में पोस्टी व एनर्जी खिचड़ी का वितरण अभी साथियों के साथ गांव में घर घर जाकर दिया।
ग्राम पंचायत सरपंच मोहन मिश्रा, लाली दाहिया, ओम बर्मन, शिवम् तिवारी, मोहित साहू, सोनम राय, मोटू पटेल, अज्जू बर्मन, अरुण श्रीवास, सौरभ यादव, बिक्कु बर्मन, लक्ष्मी बर्मन,
सौहरब खान, मोहित श्रीवास, मंतु दाहिया, मोनू बर्मन, गोविंदा बर्मन, रज्जब शाह, छोटू कोल, सचिन कोल, सुखचैन कोल, अनिकेत दाहिया, अनुज श्रीवास सहित अन्य साथियों का पूर्ण सहयोग रहा।
स्थनीय प्रशासन ने भी उचित व्यवस्था एवम् चिकित्सा संबंधी जरूरी चीजों की सुरक्षा व्यवस्था करते हुऐ स्थानीय प्रशासन को तैनात किया है। जिससे किसी भी समस्या और जल भराव में सुरक्षा व्यवस्था प्रदान कराई जा सके।



