घाट निर्माण मे घटिया मटेरियल लगाकर किया जा रहा है निर्माण कार्य ग्रामीणों आक्रोश

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
तेंदूखेड़ा । दमोह जिले की जनपद पंचायत तेंदूखेड़ा अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत छिरकोना के ग्राम बाराघाट में नदी में बनाए जा रहा है घाट निर्माण कार्य किया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक यह घाट करीब लागत 25 लाख रूपए प्रस्तावित है जिसमें घटिया मटेरियल एवं नदी का बजरा रेत लगाया जा रहा है। आप देख सकते है कि किस प्रकार घाट की दीवार में कंक्रीट की जगह पत्थर भरकर निर्माण कार्य किया जा है घाट के निमार्ण कार्य में अनियमितताएं देखने को मिल रही है। वही अन्य घटिया मटेरियल उपयोग किया जा रहा है। यह निर्माण कार्य आरईएस विभाग से किया जा रहा है। घटिया मटेरियल से निर्माण कार्य कराने पर ग्रामीण के द्वारा बिरोध भी किया जा रहा है। ग्रामीण राजेश सिंह, अभिषेक सिंह, राकेश सिंह का कहना है कि कम मात्रा में सीमेंट भी लगाया जा रहा नदी की घटिया बजरा रेत लगा जा है। घाट की दीवार में कंक्रीट की जगह पत्थर भरकर निर्माण कार्य किया जा रहा है। गोविंद सिंह, लोचनसिंह घटिया मटेरियल लगाने से घाट में अभी से दरारें पड़ने लगी है। शिवाजी एसडीओ विभाग आरईएस तेंदूखेड़ा बात करनी चाही तो उनका फोन स्विच ऑफ आ गया था बात नहीं हो पाई।



