धार्मिक

मां नर्मदा के जल से किया भोले का जलाभिषेक

सिलवानी। श्रावण माह में भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना कर अभिषेक का सिलसिला जारी है। शिवालयों में पहुंच रहे भक्त विधि विधान से भगवान की पूजा अर्चना कर रहे हैं। नगर के युवाओं द्वारा प्रथम बार सावन सोमवार के अवसर पर कावड़ यात्रा का आयोजन किया गया है। कावड़ यात्रा बोरास नर्मदा जी के पावन तट से पूजा अर्चना के पश्चात प्रातः 6 बजे से प्रारंभ हुई जो कि उदयपुरा, बिजनहाई , चन्दनपिपरिया, धनगंवा, पठापोड़ी, चिचौली, बेगवाएवं नगर में यात्रा का स्वागत हुआ। नगर के बजरंग चौराहा, गांधी चबूतरा, पुराना बस स्टैंड, शिवाजी नगर से होते हुए श्री काठिया मंदिर स्थित शिवधाम मंदिर में भगवान शिव का जलाभिषेक किया गया।

Related Articles

Back to top button