21 जून से टीकाकरण महा अभियान में निर्धारित वैक्सिनेशन सेन्टर पर जाकर वैक्सीन अवश्य लगवाये
सिलवानी। नगर परिषद के सभी कर्मचारियों वार्ड प्रभारियों एवं नगरी क्षेत्र के सभी शिक्षकों आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं तथा आंगनवाड़ी सहायिकाओं एवं आशा कार्यकर्ताओं की ड्यूटी अनुविभागीय अधिकारी संघमित्रा बौद्ध द्वारा घर घर जाकर वैक्सीनेशन की जानकारी एकत्रित करने एवं लोगों को वैक्सीनेशन लगवाए जाने हेतु प्रेरित करने तथा वैक्सीनेशन सेंटर पहुंचाए जाने हेतु लगाई गई। नगर के सभी 15 वार्डों के 23 पोलिंग बूथों पर अलग-अलग सर्वे दलों के माध्यम से लगाई गई है । जिसका कार्य शुक्रवार से प्रारंभ हो चुका है। दल कर्मचारियों द्वारा आज वार्ड में जाकर वैक्सीनेशन के संबंध में जानकारी प्राप्त की तथा वैक्सीनेशन हेतु शेष को 18 से 45 वर्ष आयु वर्ग के नागरिकों को उत्कृष्ट विद्यालय वैक्सीन सेंटर तथा 45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के व्यक्तियों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिलवानी पहुंचने हेतु प्रेरित किया।
23 पोलिंग बूथ सर्वे दलों में लगभग 150 कर्मचारी तथा 10 सुपरवाइजर की अधिकारी नियुक्त किए गए है। सभी दल कर्मचारी नगर के सभी 15 वार्डो में जाकर कोरोना वायरस से बचाव हेतु वैक्सीनेशन लगवाए जाने हेतु आम नागरिकों को प्रेरित कर रहे हैं।
नगर के सभी वार्ड के सदस्य एवं समस्त दुकानदार , दुकानदारों के सभी परिवार के सभी 18 वर्ष से ऊपर के सभी सदस्यों से निवेदन है कि सोमवार को अपने अपने सदस्यों को वैक्सीन अवश्य लगवाएं।
नगर में एक साथ चार स्थानों पर वैक्सीनेशन किया जावेगा।
1.. शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय सिलवानी।
2.. गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल सिलवानी।
3.. कृषि मंडी सिलवानी।
4.. रैन बसेरा नवीन भवन वार्ड क्रमांक 11 सिलवानी।
आप सभी से विनम्र निवेदन है कि वैक्सीन अवश्य लगवाएं । आपकी सुरक्षा आपके परिवार की सुरक्षा।
इस संबंध में एसडीएम संघमित्रा बौद्ध ने बताया कि 21 जून से टीकाकरण महा अभियान में निर्धारित वैक्सिनेशन सेन्टर पर जाकर वैक्सीन अवश्य लगवाये। उन्होंने सभी मीडिया कर्मियों, समस्त नागरिको से लोगो को जागरूक करने में सहभागिता निभाने का आग्रह किया है। स्वयं , परिवार, और अपने परिचितों का वैक्सीनेशन अवश्य कराये एवं सिलवानी को कोविड -19 की तीसरी लहर से बचाये। जानकारी देते हुए बताया कि नगरीय क्षेत्र के साथ ग्रामीण क्षेत्र में भी टीकाकरण महा अभियान चलाया जा रहा है।


