मध्य प्रदेश

विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल ने अखंड भारत संकल्प दिवस मनाया

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । विश्व हिन्दू परिषद, बजरंग दल प्रखंड उमरियापान द्वारा शासकीय उत्कृष्ट हायर सेकेंडरी स्कूल उमरियापान में अखंड भारत संकल्प दिवस के उपलक्ष्य में मनाया गया। कार्यक्रम में सर्वप्रथम भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम को आगे बढ़ाया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता राष्ट्रीय अनसूचित के प्रांत संयोजक सोहनसिंह रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा की देश के इतिहास में आज की तिथि
कभी ना भूलने वाली तिथि है, वर्ष 1947 में आज ही के दिन धर्म के आधार पर देश का विभाजन हुआ एवं लाखों भाई-बहनों को विस्थापित होना पड़ा व अपनी जान गंवानी पड़ी, जो भूभाग हमारा था उसका वापस विलय कराना है, पुनः भारत माता को फिर सोने की चिड़िया बनाना है। अखंड भारत की ध्वजा अब माँ माटी को ओढ़ाना है, सिंधु के जल को ले जाकर माँ हिंगलाज को चढ़ाना है। पुनः भारत सोने की चिड़िया बने।
इस अवसर पर मुख्य वक्ता राष्ट्रीय अनसूचित जनजाति के प्रांत संयोजक, सोहन सिंह, प्रखंड अध्यक्ष प्रवीण गर्ग, मंत्री अरविंद गुप्ता, संयोजक कान्हा सोनी, ललित काछी, धीरज दहिया, प्रिंस सोनी ,अमित दहिया, अभिषेक यादव, हरिओम चौरसिया, साहिल बर्मन, अतुल असाटी, गोलू सोनी, शनि बर्मन, देव पटेल , जिला मंत्री विजय दुबे, भाजपा मंडल अध्यक्ष आशीष चौरसिया, राजेश व्योहार, सुशांक चौरसिया, जयपाल सिंह, कालूराम चौरसिया, अंकित झरिया, दिनेश असाटी, विनोद साहू, प्राचार्य मुकेश पटेल, थाना प्रभारी दिनेश तिवारी, एएसआई गया प्रसाद मंगोरे, आरक्षक नीलेश पटेल, सैनिक दिवेन्द्र बाजपेई आदि की उपस्तिथि रही।

Related Articles

Back to top button