विहिप बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने की एसडीओपी स्लीमनाबाद से मुलाकात

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान। तहसील क्षेत्र अंतर्गत पुलिस अनुभाग स्लीमनाबाद में पदस्थ एसडीओपी आकांक्षा चतुर्वेदी से गुरुवार को विहिप, बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने मुलाकात कर सामाजिक विषयों में चर्चा की।
मुलाकात के दौरान विहिप बजरंग दल के पदाधिकारियों द्वारा एसडीओपी स्लीमनाबाद को भगवान श्रीराम लला का चित्र देकर उनका उत्साह वर्धन किया। यह आत्मीय मुलाकात विहिप बजरंग दल के जिला मंत्री स्लीमनाबाद अल्प प्रवास के दौरान हुई। जिला मंत्री राहुल दुबे ने कहा विहिप बजरंग दल एक ऐसा संगठन है जो सामाजिक धार्मिक गतिविधियों पर अपना योगदान प्रदान करता है साथ ही शासन प्रशासन के कदम से कदम मिलाकर चलता है।
इस दौरान जिला मंत्री राहुल दुबे, प्रांत विद्यार्थी प्रमुख शुभ गर्ग, जिला प्रचार प्रसार प्रमुख मनोज मिश्रा, धर्म प्रसार प्रमुख दीपक मिश्रा, जिला सह सुरक्षा प्रमुख सानू ठाकुर, प्रखंड संयोजक अकुंश साहू, प्रखंड गौ रक्षा प्रमुख पंकज साहू मौजूद रहे।



