मध्य प्रदेश

विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल ने दिया तहसीलदार को दिया ज्ञापन

रिपोर्टर : मनीष यादव
पटेरा । कांजी हाउस (कानीभोत) का पुनः निर्माण करने की मांग व वर्तमान में चल रहे कार्य पर रोक लगाने के संबंध में विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ज्ञापन के माध्यम से तहसीलदार को एक ज्ञापन दिया। नगर पलेरा के वार्ड नंबर 9 में बनी कांजी हाउस (कानी भोत) को हटा कर वर्तमान में चल रहे कार्य को रोक लगाई जाये साथ ही बजरंग दल कार्यकर्तओं ने मांग की है कि वही उसी जमीन पर गाये के लिये पुनः निर्माण कराया जाये जिससे घायल गाये का इलाज वही हो सके और जो वर्तमान में कांजी हाउस के 3 कमरे बने हुये है उनको खाली करवा जाये बजरंग दल कार्यकर्तओं ने कहा है कि गौमाता की जमीन पर हम किसी को भी कब्जा नही करने देंगे नगर में बस स्टैंड पर रोड़ पर गौमाता दम तोड़ रही है जिससे बजरंग दल कार्यकर्तओं में आक्रोश देखने को मिला।

Related Articles

Back to top button