वोट चोरी कर बनी 2023 में भाजपा सरकार : पटवारी

जीतू पटवारी के अल्प प्रवास पर कांग्रेस ने किया स्वागत
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी के कटनी अल्प प्रवास पर पीर बाबा बाईपास में जिला कांग्रेस अध्यक्ष करण सिंह चौहान के नेतृत्व में आत्मीय स्वागत किया गया।
इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने भारत निर्वाचन आयोग पर जो वोट चोरी का आरोप लगाया है वह सही है मध्य प्रदेश में भी 2023 में विधानसभा चुनाव में बड़ी मात्रा में वोटर लिस्ट में हेराफेरी की गई थी जायज मतदाताओं के वोटर लिस्ट से नाम काटे गए थे जो वोट देने से वंचित रह गए थे । वोट चोरी कर बनी 2023 में मध्य प्रदेशमें भाजपा सरकार बनी थी
जीतू पटवारी ने कहा पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को अब वोटर लिस्ट पर कड़ी नजर रखनी पड़ेगी।
रीवा में आयोजित वोट सत्याग्रह आंदोलन में शामिल होने जा रहे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के स्वागत में जिला कांग्रेस अध्यक्ष करण सिंह चौहान, पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रियदर्शन गौर, पूर्व विधायक सौरभ सिंह, शिक्षा प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष रामनरेश त्रिपाठी, जिला अधिवक्ता संघ अध्यक्ष अमित शुक्ला, पूर्व प्रदेश सचिव गोल्डन पांडे, जिला सेवादल अध्यक्ष पंकज गौतम, कार्यवाहक अध्यक्ष राजा जगवनी, पूर्व अध्यक्ष विजय पटेल, इंटक कांग्रेस अध्यक्ष बी एम तिवारी, जिला कांग्रेस सचिव रॉबिन पीटर, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष पार्षद ईश्वर बहरानी, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ अध्यक्ष आफताब अहमद , जालिम यादव, प्रकोष्ठ अध्यक्ष पूर्व पार्षद राजेश जाटव, पार्षद तुलाराम गोटिया, पूर्व पार्षद मंगल चौधरी, महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती माधुरी जैन, रणजीत सिंह, मुकेश परोहा, शैलेंद्र पौराणिक, सत्तू सोनी, श्याम यादव, ललित सोनी, महामंत्री अजय जैसवानी, अशोक बहलानी, प्रशांत जैन आदि कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



