मध्य प्रदेश

शिविर में स्वयंसेवकों ने की साफ सफाई

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । शासकीय महाविद्यालय उमरियापान के भनपुरा कला में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई का सात दिवसीय विशेष शिविर में प्रभारी प्राचार्य आरती धुर्वे के मार्गदर्शन में कार्यक्रम अधिकारी अभिलाषा चौरसिया के नेतृत्व में स्वंयसेवकों ने ग्राम की नाली, शिविर परिसर में साफ़ सफाई अभियान चलाया।
तत्पश्चात सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान सभी प्रतिभागियों ने व्यक्तिगत प्रदर्शन किया. स्वयंसकों ने शिविर में पोस्टर बनाया और पेंटिंग कला का प्रदर्शन किया। शिविर में महाविद्यालय की प्राचार्य आरती धुर्वे, कार्यक्रम अधिकारी अभिलाषा चौरसिया ने सरलता से समझाया।

Related Articles

Back to top button