मध्य प्रदेश

सिलौंडी के वार्ड नंबर 6 में नही है पानी निकासी की व्यवस्था, लोगों के घरों में पानी भरा

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । ग्राम पंचायत सिलौंडी के वार्ड नंबर 6 में पानी की निकासी व्यवस्था नही होने के कारण एक दर्जन परिवारों को बहुत दिक्कत हो रही है उनके घरों में नाली का गंदा भर रहा है पूरी सड़क में गंदा पानी भर रहा है। जिसके कारण आम्हेटा जाने वाले किसानों और राहगीरों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है । ग्राम के नत्थू काछी, प्रह्लाद काछी , मदन काछी, रविद्र काछी ने बताया कि ग्राम पंचायत सिलौंडी को अनेक बार शिकायत करने के बाद भी जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहे हैं।
जब तक पूरी तरह का मालवा को अलग नही किया जाता है पानी निकासी की व्यवस्था नही बन सकती है।
देवराज धनगर, सचिव ग्राम पंचायत सिलौंडी का कहना है कि मेरी अभी अभी ग्राम पंचायत सिलौंडी में नियुक्ति हुई है। यदि नाली में सफाई नही हुई तो तुरंत सफाई कर्मचारी को भेजकर सफाई करते हुए पानी निकासी की व्यवस्था बनता हूं।

Related Articles

Back to top button