देश की संसद को हम “संत संसद” बनाना चाहते हैं – स्वामी स्वदेशानंद ब्रह्म गिरि महाराज

देश की संसद में अब संत जायेगें और अखण्ड भारत का निर्माण करेगें
ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास
लखनऊ । उत्तरप्रदेश के महोबा गुढ़ा में सनातनी महायज्ञ के समापन अवसर पर अंतर्राष्ट्रीय संत बौद्धिक मंच के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सनातनी अखाड़ा के संस्थापक संयोजक स्वामी स्वदेशानंद ब्रह्म गिरि महाराज ने अपने 55 मिनटों के भाषण में संगठन को मजबूत बनाने, और भारत को हिन्दू राष्ट्र बनाने, भारत में सनातन बोर्ड का गठन करने, गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा दिए जाने, साधु संतों की सुरक्षा के लिए विशेष कानून बनाने इत्यादि माँगों पर जोर देते हुवे कहा कि हम संतों को सत्ता तक पहुंचाकर देश की संसद को “संत संसद” बनाकर अखण्ड भारत का निर्माण करना चाहते हैं। जिसके लिए हमें 25 करोड़ सनातनियों की जरूरत है और हमने 2030 तक 25 करोड़ सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा है। इसी उद्देश्य को लेकर हम काम कर रहें हैं उसमे हर प्रदेश के सनातनी भाइयों – बहनों का सहयोग हमें मिल रहा है। मीडिया को जानकारी देते हुए स्वामी स्वदेशानंद ब्रह्म गिरि महाराज ने कहा कि 25 करोड़ सदस्य के लक्ष्य को पूरा करने के लिए देश के हर प्रांतों में तथा नेपाल, भूटान. इंडोनेशिया आदि देशों में हम और हमारे पदाधिकारी भ्रमण कर रहें हैं। साथ ही लक्ष्य को साधकर काम करने वाला व्यक्ति कभी असफ़ल नही होता। समापन समारोह में एक हजार से भी अधिक लोगों ने अंतर्राष्ट्रीय संत बौद्धिक मंच की सदस्यता ग्रहण की हैं। जिनमे बहुत से सदस्यों को पदाधिकारी बनाया गया है। सनातनी महायज्ञ समापन समारोह में अंतर्राष्ट्रीय संत बौद्धिक मंच के अंतर्राष्ट्रीय संगठन महामंत्री श्री श्री 1008 श्री बालकानन्द गिरि महाराज ने कहा कि हम धार्मिक अनुष्ठानों के माध्यम से कार्यक्रमों का आयोजन कर सभी सनातनियों को एक मंच पर लाकर संतों को संतों और बुद्धिजीवीयों को देश की संसद तक भेजना चाहते हैं जिससे देश की संसद में भारत माता की जय बोलने वाले देश प्रेमी सनातनियों की आवाज को बुलंद कर सके। सभा को अंतर्राष्ट्रीय संत बौद्धिक मंच के अंतर्राष्ट्रीय मुख्य महासचिव श्री श्री 1008 श्री राम शिरोमणि दास लल्ली महाराज, अंतर्राष्ट्रीय सन्त बौद्धिक मंच के अंतर्राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं कथा वाचक हनुमान दास महाराज, अंतर्राष्ट्रीय सन्त बौद्धिक मंच के राष्ट्रीय महामंत्री स्वामी भगवाधारी केशव महाराज, उत्तरप्रदेश के प्रदेश महामंत्री शंकर गिरि भोलेनाथ महाराज, अन्तर्राष्ट्रीय संत बौद्धिक मंच के जिलाध्यक्ष राजकुमार, युवा शाखा के नवनियुक्त युवा जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र विश्वकर्मा आदि अन्य पदाधिकारियों ने संबोधित किया। समापन समारोह में विशेष रूप से अधिवक्ता प्रभू दयाल राजपूत, जय प्रकाश राजपूत, विपिन राजपूत, राजू विश्वकर्मा आदि पदाधिकारी एवं हजारों की संख्या में विभिन्न गांव के लोग उपस्थित रहे।



