संगीतमय श्री कालिका पुराण कथा के द्वितीय दिवस, कालिका मईया हरे हरे की स्तुति के साथ प्रारम्भ

महाकाली पूर्ति स्थापना एवं नौ दिनों तक होगी मां अम्बे की आराधना
रात्रि काल में की जा रहीं कष्ट निवारण यज्ञ आहुति,सिद्ध पीठ कालिका धाम ग्राम सरौली मझगवा
ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास
जबलपुर। जबलपुर के सिहोरा अंतर्गत ग्राम पंचायत सरौली में बने सिद्धपीठ मां कालिका धाम में संगीतमय श्री कालिका पुराण कथा का आयोजन कथा व्यास पण्डित रूद्रांत शास्त्री ज्योतिषाचार्य, आध्यात्मिक गुरू, पीठाधीश्वर के मुख वाणी द्वारा की जा रहीं हैं। मां महाकाली की प्रतिमा कलश यात्रा के साथ मूर्ति (प्रतिमा ) की स्थापना की गई हैं। कालिका पुराण एवं कष्ट निवारण यज्ञ आहुति के साथ ही नौ दिनों तक होगी जगत जननी की आराधना।
चैत्र नवरात्रि पावन पर्व के शुभ अवसर पर महाकाली की प्रतिमा हुई स्थापित। नगर गांव हुआ भक्ति की शक्ति में लीन।
द्वितीय दिवस मां कालिका पुराण का शुभारंभ जय कालिका मईया हरे हरे, जय कालकलेही माई हरे हरे कीर्तन के प्रारम्भ की गई।
कालिका पुराण आयोजन – कलश यात्रा एवं महाकाली मूर्ति स्थापित रविवार की सुबह की गई।
माता के कार्यक्रम – 30 मार्च 2025 रविवार सृष्टि अवतरण “एवं कामदेव चरित्र, 31 मार्च 2025 सोमवार सती विवाह एवं राजा दक्ष यज्ञ विंद वंश, 1 अप्रैल 2025 दिन मंगलवार शिव वियोग मोचन हेतु प्रयास ,2 अप्रैल 2025 बुधवार दैनंदिन प्रलय एवं कपिल मनु संवाद ,3 अप्रैल 2025 दिन गुरुवार कामदेव दहन एवं काली शिव मिलन ,4 अप्रैल 2025 शुक्रवार महिषासुर उपाख्यान दानव चंद्र मुंडे रक्तबीज धूम लोचन वध, 5 अप्रैल 2025 शनिवार महाविद्या प्रसंग योगिनी चरित्र, 6 अप्रैल 2025 रविवार भजन प्रधान कथा एवं देवी स्तुतियां, 7 अप्रैल 2025 सोमवार कृपा पात्र प्रसंग फल सूती एवं हवन, 8 अप्रैल 2025 मंगलवार भंडारा दधीकर्दम के साथ संपन्न होगी ।
कार्य स्थल कालिका धाम सिद्ध पीठ ग्राम सिरौली मझगवा।
इस मुख्य आयोजन में संचालन कर रहे बीएल केवट ने सभी जगदम्बा धर्म प्रेमी सहित ग्रामीण वासियों से कालिका पुराण में उपस्थित को कर पुण्य लाभ अर्जित करें।
मां माता कालिका धाम सरौली मां कालिका पुराण का आयोजन मुख्य मठाधीश पण्डित रुद्रात शास्त्री, ज्योतिषाचार्य, हस्तरेखा विशेषयज्ञ, सामुद्रदिक शास्त्रज्ञ, आध्यात्मिक गुरु के सानिध्य में की जा रहीं हैं।
सिद्ध पीठ मां माता कालिका पुराण एवं मां महाकाली की मूर्ति स्थापित एवं नौ दिवसीय देवी उपासना के बाद कन्या भोजन एवं प्रसाद वितरण किया जाएगा ।
इस आयोजन में प्रधान पुजारी पण्डित उमेश पाठक, मुख्य संचालन बी एल केवट, प्रदीप उर्फ गुड्डू दुबे, जितेन्द्र उर्फ जित्तू श्रीवास्तव, मनीष श्रीवास पत्रकार के द्वारा सभी धर्म, भक्तगणों से विशेष धर्म लाभ पाने हेतु आग्रह किया गया हैं।



