मध्य प्रदेश

शिव के राज में आखिर सोमेश्वर महादेव की कब होगी रिहाई,यह शरीर भगवान शिव कृपा की देन है- पण्डित प्रदीप मिश्रा

मेरा भारत देश तो आजाद हो गया मेरे रायसेन किले स्थित सोमेश्वर महादेव मन्दिर के 1974 के बाद आज भी नहीं खुले ताले
रिपोर्टर : शिवलाल यादव
रायसेन। शगुन मैरिज गार्डन में आयोजित प्रेस वार्ता में पत्रकारों से कहा विश्व विख्यात पण्डित प्रदीप मिश्रा ने। इसके पूर्व शिवकथा में पंडाल में पंडित मिश्रा ने शिवभक्तों को दिलाई रायसेन दुर्ग के मन्दिर के तालों में कैद सोमेश्वर महादेव की रिहाई के लिए दिलाया संकल्प, केंद की मोदी सरकार मप्र की शिवराज सरकार से कैद में शिवलिंग की रिहाई के लिए उठाई मांग की थी।
पण्डित प्रदीप मिश्रा ने मंच से केंद्र की मोदी सरकार, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, मप्र के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मामा और गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा से रायसेन के ऐतिहासिक किले स्थित सोमेश्वर महादेव सालों से तालों जंजीरों की बेड़ियों में कैद हैं। शिव मंदिर के ताले खोले जाने के लिए पहल करते हुए शिवभक्तों को संकल्प दिलाया।केंद्र और प्रदेश की सरकारों से मंच से यह अपील भी की कि बरसों से तालों में कैद सोमेश्वर महादेव की रिहाई का अब समय आ चुका है। ताकि शिवभक्त नियमित उपासना पूजन आरती कर सकें। उल्लेखनीय है कि साल में सिर्फ एक बार महाशिवरात्रि के त्यौहार पर शिव मंदिर के पट सुबह 6 से शाम 6 बजे खुलते हैं। यहां वार्षिक मेला भी लगता है। बाद में सोमेश्वर धाम शिवमंदिर के ताले डालकर एसडीएम, तहसीलदार रायसेन जिला कोषालय के दफ्तर में चाबी रख देते हैं ।
पत्रकारों के सवालों का जबाव देते हुए कहा कि 11 अप्रैल को साध्वी उमा भारती अगर रायसेन नगरी से किले पर शिव अभिषेक करने आ रही हैं तो उनका स्वागत है वे भी इस अभियान में अपना सहयोग दे। और ताला खुलने के बाद मैं भी दर्शन करने आऊंगा।

Related Articles

Back to top button