हार्वेस्टर की चपेट में आने से महिला की मौत

सिलवानी। जैथारी क्षेत्र में सड़क हादसे में एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार शाहजहां 56 वर्ष पति मो. सफीक निवासी ग्राम रमपुरा सुल्तानपुर मोड़ ग्राम जैथारी में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने गई थीं। कार्यक्रम से लौटते समय बेरुआ और चंदन पिपरिया के बीच उनकी बाइक हार्वेस्टर की चपेट में आ गई।
हादसे में शाहजहां की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक चालक को मामूली चोटें आई हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की।
जैथारी पुलिस चौकी प्रभारी सुनील कुमार भदौरिया ने बताया कि हादसे के बाद हार्वेस्टर चालक को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की जा रही है। साथ ही संबंधित हार्वेस्टर को जब्त कर पुलिस चौकी में खड़ा करा दिया गया है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।
पुलिस ने मर्ग कायम कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।



