भोपाल में प्रभारी मंत्री से मिले विधायक धीरेन्द्र बहादुर सिंह, विकास कार्यों पर हुई चर्चा

रिपोर्टर : सतीश चौरसियाउमरियापान । सोमवार को बड़वारा विधायक धीरेन्द्र बहादुर सिंह ने भोपाल में कटनी जिले के प्रभारी मंत्री एवं मध्यप्रदेश शासन के स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह से उनके निवास पर शिष्टाचार भेंट की ।
मुलाकात के दौरान विधायक ने बड़वारा विधानसभा क्षेत्र के समग्र विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की । उन्होंने क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों, जनहित से जुड़ी आवश्यकताओं तथा आगामी योजनाओं के संबंध में मंत्री को अवगत कराया । साथ ही विधानसभा क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार एवं विकास कार्यों को गति देने के लिए आवश्यक सहयोग का आग्रह भी किया ।
प्रभारी मंत्री ने विधायक द्वारा रखे गए सुझावों एवं मांगों पर चर्चा करते हुए क्षेत्र के विकास के लिए हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया । इस अवसर पर बड़वारा विधानसभा के विकास एवं जनकल्याण से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर सार्थक विचार-विमर्श हुआ ।
विधायक धीरेन्द्र बहादुर सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार के सहयोग से बड़वारा विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को और अधिक गति प्रदान की जाएगी, जिससे क्षेत्रवासियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी ।



