कृषिमध्य प्रदेश

गर्मी में बोए मूंग के पौधों पर इल्ली का प्रकोप, बिजली पानी से भी परेशान

सिलवानी। सिलवानी ब्लाक के किसानों ने कई हेक्टेयर में तीसरी फसल के रूप में मूंग की बुआई की है। तेज गर्मी व मौसम के प्रभाव से कई किसानों के खेत में पौधों पर इल्ली का प्रकोप नजर आया है। जाले वाली इल्ली व रस चूसक सफेद मक्खी पौधे को नुकसान पहुंचा रहे हैं। इससे किसानों की चिंता बढ़ गई है। वे कृषि वैज्ञानिकों से सलाह लेकर पौधों को सुरक्षित रखने का प्रयास कर रहे हैं। तहसील में पिछले कुछ सालों से खरीफ, रबी के साथ ही गर्मी की तीसरी फसल लेने का चलन बढ़ रहा है। खेत में पानी की व्यवस्था होने पर किसान गर्मी की फसल लगा रहे हैं। इससे खरीफ से पहले अतिरिक्त आमदनी भी होती है। तेज गर्मी के कारण कुछ वैरायटी पर कीट व इल्ली का प्रकोप हो रहा है। इससे किसान परेशान हैं। इस वर्ष क्षेत्र में काफी रकबे में मूंग की फसल की बौनी की गई है, वही दूसरी ओर गत वर्ष कम बारिश होने से जलस्तर काफी नीचे चला गया है जिससे कईं ट्यूबबेल बोर ने पानी देना बंद कर दिया है तो इस साल बिजली भी आंख मिचौली कर परेशान कर रही है जिससे किसान संकट में घिरा हुआ नजर आ रहा है।

Related Articles

Back to top button