मध्य प्रदेश

जंगल की आग से मकान और गृहस्थी का सामान जलकर खाक

सिलवानी। तहसील सिलवानी के गुटोरी समीप चरगवां एवम कटक के जंगल से जल दी हुई आग खेतों की ओर पहुंच गई । जिससे गुटोरी के किसान हेमराज आदिवासी पिता तोडल आदिवासी के खेत मे बने मकान में आग लग जाने से मकान में रखे 25 पाइप जल कर राख हो गए तथा कुछ बीज के लिए चना रखे किसान के 200 किलोग्राम वो भी जल कर राख हो गए। मकान में गृहस्थी की रखी साम्रगी भी जल कर राख हो गई। किसान ने बताया कि आग बुझाने की बहुत कोशिश की लेकिन आग पर काबू नहीं पाया गया । जंगल मे आग लगी हुई थी लेकिन अचानक हवा तेज गति आयी तभी मेरे मकान में आग लग गई। किसान ने बताया की आग पर मैं काबू नही कर पाया और मेरा लगभग 50 हजार से अधिक का नुक्सान हुआ है।

Related Articles

Back to top button