मध्य प्रदेश

योग केवल एक विधा नहीं है, बल्कि एक विज्ञान भी है : विभोर नायक

मानव कल्याण का माध्यम है योग’: प्रकाश नायक एसडीएम
सिलवानी । सीएम राइज स्कूल में दसवां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया योग दिवस पर विशेष अतिथि के रूप में भाजपा नेता विभोर नायक एवं अनुविभागीय अधिकारी प्रकाश नायक, सीएम राइज के प्राचार्य एनपी शिल्पी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
योग दिवस पर भाजपा नेता विभोर नायक ने कहा कि योग जन स्वास्थ्य का वैश्विक आंदोलन है। यह धर्म-संप्रदाय नहीं, मानव कल्याण के लिए है। युवाओं के सामने खड़ी चुनौतियों को कम करने में योग मददगार है। निरोगी काया के लिए सात्विक भोजन पर ध्यान देना चाहिए। योग रोग प्रतिरोधक क्षमता विकसित कर बीमारियों की रोकथाम करता है।आज योग जन-आंदोलन का रूप ले चुका है। हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयास से संयुक्त राष्ट्र संघ में 2014 में योग दुनिया ने योग को अपनाकर भारत की गरिमा को अंतरराष्ट्रीय स्वीकृति दी। आज यह पूरी दुनिया में एक साथ मनाया जा रहा है।
अनुविभागीय अधिकारी प्रकाश नायक ने कहा कि योग स्वस्थ जीवन की बड़ी पूंजी है। यह न केवल व्यक्ति के स्वास्थ, बल्कि राष्ट्र की उन्नति में सहायक साबित हो रहा है। इसे दुनिया ने समझा है। भारत के प्रयासों से वैश्विक पर्व बन गया है योग।
दसवां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सीएम राइज स्कूल प्राचार्य एन पी शिल्पी ने कहा कि योग जीरो प्रीमियम पर फुल हेल्थ इंश्योरेंस है। यह वैसा ही है, जैसे हुर्रा लगे न फिटकरी, रंग चोखा आए।
योग हमारी पुरातन व्यवस्था का अंग है। यह शरीर, विचार, मन के साथ मानव और प्रकृति के बीच समन्वय है।
सीएम राइज स्कूल के प्रागंण में योग दिवस उपस्थित अतिथि, शिक्षक शिक्षिकाएं एवं छात्र छात्राओं ने एक साथ योग किया।

Related Articles

Back to top button