बसंत पंचमी उत्सव, रन फॉर एजुकेशन और मातृ पितृ पूजन दिवस मनाया गया

सिलवानी । नगर की शैक्षणिक संस्था शेमफोर्ड स्कूल सिलवानी द्वारा फरवरी माह को रिक्रिएशनल मंथ के रूप में मनाया जा रहा है जिसमें 12 एवं 13 फरवरी को खेलों का आयोजन किया गया जिसमें क्रिकेट, कबड्डी एवं विभिन्न प्रकार की दौड़ प्रतियोगिताएं प्रमुख रूप से शामिल रहीं। 14 फरवरी के सभी कार्यक्रमों की शुरुआत बसंत पंचमी उत्सव के साथ हुई उसके बाद रन फॉर एजुकेशन जागरूकता रैली का आयोजन किया गया जो की नगर के प्रमुख मार्ग से होकर निकाली गई। उसके बाद मातृ पितृ पूजन एवं सम्मान का कार्यक्रम आयोजित किया गया, बच्चों ने अपने माता पिता का पूजन किया उसके बाद आज के कार्यक्रमों का समापन किया गया स्कूल प्रबंधन द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया। रिक्रिएशनल मंथ के अंतर्गत 15, 16 फरवरी को एकेडमिक एक्टिविटी एवं 17 फरवरी को बाल मेला का आयोजन किया जायेगा एवं रिक्रिएशनल मंथ का समापन 23 फरवरी तारीख को वार्षिकोत्सव के साथ किया जायेगा।
इस अवसर पर छात्रों ने और पालकों ने रैली निकाली फिर नन्हे मुन्ने बच्चों ने अपने माता पिता दादाजी दादीजी और शिक्षकों का पूजन कर उनका आशीर्वाद लिया l



