मध्य प्रदेश

युवक ने अज्ञात कारणों से खेत पर पिया कीटनाशक, हुई मौत

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । रायसेन जिले के बेगमगंज जनपद क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गोपालपुर में एक 24 वर्षीय युवक सौरभ विश्वकर्मा द्वारा अपने खेत पर अज्ञात कारणों से कीटनाशक पी लिया, परिजन तत्काल सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे जहां प्राथमिक उपचार के बाद सागर रेफर किया गया लेकिन रास्ते में ही सौरभ ने दम तोड़ दिया।
मृतक युवक के पिता हरिनारायण विश्वकर्मा ने बताया कि शाम 5 बजे के करीब खेत पर गए थे। पुत्र सौरभ विश्वकर्मा ने हम लोगों को घर भेज दिया। सौरभ ने शाम करीब 7 बजे अपनी बहिन रीता विश्वकर्मा को कीटनाशक पीने की जानकारी दी जिसने परिजनों को सूचित किया परिजन खेत पर पहुंचे तो उल्टी कर रहे सौरभ को तत्काल इलाज के लिये सिविल अस्पताल लेकर आए प्राथमिक उपचार के बाद सागर रेफर किया गया । ग्राम मड़िया नाका के पास सौरभ की मौत हो गई । पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में लिया है। और मृतक का पोस्टमार्टम करा कर शव परिजनों को सौंप दिया है।

Related Articles

Back to top button