मध्य प्रदेश
करंट लगने से युवक की दर्दनाक मौत

रिपोर्टर : कुंदनलाल चौरसिया
गौरझामर । विद्युत करंट लगने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस थाना गौरझामर के अंतर्गत समीपस्थ ग्राम बरकोटी खुर्द निवासी विपिन बोहरे उम्र करीब तीस वर्ष अपने घर की साफ सफाई कर रहा था तभी शुक्रवार की शाम करीब 5 बजे अचानक कटी डोरी सिर मे छू जाने से तेज करंट लगने से उसकी चपेट मे आ गया और उसकी दर्दनाक मौत हो गई इस दुखद घटना से गांव में मातम छा गया।



