मध्य प्रदेश

आपकी सरकार आपके पास अभियान कार्यक्रम में आए 10 आवेदन, नूरपुरा में सम्पन्न

प्रत्येक घर तक पहुंचे शासन योजनाओं का लाभ : विजय शुक्ला
सिलवानी। नगर के वार्ड की समस्याओ का निराकरण किए जाने को लेकर नगर परिषद के द्वारा आपकी सरकार आपके पास, कार्यक्रम चलाया जा रहा है। जिसका उद्देश्य रहवासियों की समस्याओं का मौके पर ही निराकरण करना है।
इसी उद्देश्य को पूर्ण किए जाने को लेकर मंगलवार को नूरपुरा वार्ड में 12 व 13 नम्बर वार्ड का संयुक्त शिविर आयोजित किया गया।
इस शिविर में भाजपा युवा नेता दुर्गेश राजपूत, भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय शुक्ला, मंडल उपाध्यक्ष लखन चंदेल, महामंत्री संजू बनारसी की विशेष मौजूदगी में मंगलवार को आपकी सरकार आपके पास अभियान के अंतर्गत कार्यक्रम आयोजन किया गया गया। अतिथियों ने अपने संबोधन में अभियान को सामाजिक सरोकार की बेहतर पहल बताया तथा कहा कि प्रत्येक वार्ड मे यह कार्यक्रम आयोजित किए जाने से वार्ड की समस्याओं का निराकरण होगा। व वार्ड के विकास का खाका भी तैयार होगा ।
सीएमओ रितु मेहरा ने बताया कि कार्यक्रम मे पहुचे रहवासियों के द्वारा विभिन्न समस्याओ से संबंधित 10 आवेदन प्रस्तुत किए गए। आवेदनो का परीक्षण उपरांत निराकरण की कार्यवाही की जाएगी। यहां पर आवास योजना के तहत निकाय के द्वारा एक हितग्राही को स्वीकृत पत्र प्रदान किया गया। इस दौरान वार्ड 12 निवासी बेबा रहबरी बी को संबल योजना अंर्तगत 2 लाख रुपए की अनुग्रह सहायता राशि का स्वीकृति पत्र प्रदान की गई। कार्यक्रम में लोगो को केंद्र व प्रदेश सरकार के द्वारा निकाय के माध्यम से संचालित की जा रही योजनाओं की जानकारी दी गई। तथा पात्र हितग्राहियो को योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया गया ।
उक्त शिविर में धर्मेंद्र गुप्ता, देवेंद्र रघुवंशी, अमित यादव, मिथिलेश राय, सीताराम साहू, आरिफ खा, संजीव कलोसिया, कस्तूर प्रजापति आदि कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button