पाइप लाइन बिछाने सीसी सड़क उखाड़ी पर नहीं कराई मरम्मत
खुदी सड़क होने से की वजह से नागरिकों को हो रही परेशानी
सिलवानी। नगर के वार्डों में मुख्यमंत्री शहरीय पेयजल योजना के तहत ठेकेदार के द्वारा पाइप लाइन बिछाने के लिए गलियों की सीसी सड़कों को उखाड़ तो दी है पर सड़कों की मरम्मत नहीं कराई गई है। इसका खमियाजा नगर के लोगों को भुगतना पड़ रहा है। ऐसे में उन्हें आवागमन में काफी परेशानी आ रही है। करोड़ों रूपए की लागत से हर घर तक पानी पहुंचाने के लिए मुख्यमंत्री शहरी पेयजल योजना के माध्यम से मोहल्लों में पानी की पाइप लाइन बिछाने का आगाज अप्रैल 2016 में शुरू हुआ था वह न अपनी समय सीमा के अनुकूल चल रहा है बल्कि मुख्यमंत्री शहरी पेयजल योजना के ठेकेदार ने लाइन डालने के नाम पर मोहल्लों की सड़कों को गांव की पगडंडियों से भी बुरा बना बना दिया है। नगर के मुकेश साहू, प्रियांश राजपूत, दीपक साहू, नीतेश जाटव ने सड़कों की मरम्मत की जाने की मांग की है।



