मध्य प्रदेश

बाइक सहित नहर में गिरे युवक एक की मौत, दूसरा घायल

रिपोर्टर : मधुर राय
बरेली । रविवार की रात्रि में मोटर साइकिल सहित नहर में गिरे युवक एक की मौत हो गई वही दूसरा घायल हो गया। दोनो युवक बरेली निवासी दोस्त थे।
बताया जाता है दोनो युवक बाइक से रविवार की रात्रि बाड़ी मे स्थित बाला जी मन्दिर के पास नहर वाली सड़क से एनएच 45 की ओर जा रहें थे। अचानक बाइक फिसलने से बाइक सहित दोनो युवक नहर में गिरे।
बाइक पर ऋषभ पटेल 28 वर्ष और प्रतीक जरारिया 20 वर्ष बाइक पर सवार थे।
घटना में बरेली निवासी 28 वर्षीय ऋषभ पटेल की नहर में डूबने से मौत हो गई वही प्रतीक जरारिया 20 वर्ष घायल हो गया। सूचना मिलने पर बाड़ी पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और स्थानीय लोगो की मदद से नहर से निकाला गया और घायल को हॉस्पिटल पहुंचाया।

Related Articles

Back to top button