क्राइम

पुरानी रंजिश में गोली मारकर युवक की हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार, एक फरार

कुचवाड़ा गांव में फैली सनसनीः, सुरक्षा में किया गया शव का अंतिम संस्कार, गांव में पुलिस का पहरा
रिपोर्टर : प्रशांत जोशी
उदयपुरा । थाना उदयपुरा के ग्राम कुचवाड़ा, दो परिवारों के बीच पिछले 4 वर्ष से चली आ रही पुरानी रंजिश के चलते एक बार फिर खूनी संघर्ष के कारण चर्चाओं में आ गया है। बता दें कि 28 मार्च की रात गांव के ही पूर्व सरपंच संतोष रघुवंशी ने अपनी लायसेंसी बंदूक से शोरूम संचालक रविंद्र रघुवंशी पिता श्याम सुंदर रघुवंशी 45 वर्ष की गोली मारकर हत्या कर दी थी। जिससे गांव में सनसनी फैल गई, रात से ही गांव में पुलिस बल तैनात है। जबकि को गिरफ्तार किया है, एक आरोपी फरार है।
बताया जाता है कि 14 जून 2023 को कुचवाड़ा में दो पक्षों में हुए खूनी संघर्ष के दौरान मृतक रविंद्र के छोटे भाई प्रमोद और चचेरे भाई विवेक की डबल मर्डर के आरोपी जेल में सजा काट रहे है। वही पंचायत चुनाव के समय से चली आ रही पुरानी रंजिश की आग ने एक बार फिर हिंसक रूप ले लिया।
घटना के बाद से पूरे गांव में दहशत और तनाव का माहौल है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज दो घंटे के भीतर मुख्य आरोपी को हथियार समेत गिरफ्तार कर लिया। रविवार को मृतक के शव का पोस्टमार्टम बरेली अस्पताल में एक्सपर्ट एवं फोरेंसिक एक्सपर्ट के दिशा निर्देशन में किया गया। जिसके बाद शाम चार बजे कुचवाड़ा में पुलिस बल की उपस्थिति में मृतक का अंतिम संस्कार किया गया। बता दें कि घटना के तत्काल ही रविंद्र को उपचार के लिए परिजन बरेली सिविल अस्पताल ला रहे थे, कि रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार आरोपी संतोष और मृतक के बीच लंबे समय से विवाद चला आ रहा था। इसी रंजिश के चलते आरोपी ने रविन्द्र पर अपनी लाइसेंसी बंदूक से फायर कर दिया था।
घटना की रात से ही गांव में दहशत और डर का माहौल है, सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बाड़ी, उदयपुरा, बरेली, भारकच्छ, सुल्तानगंज पुलिस बल सहित एडिशनल एसपी कमलेश खरपूसे, एसडीओपी कुंवर सिंह मुकाती, थाना प्रभारी कपिल गुप्ता, जयवंत काकोड़िया ने बल के साथ गांव में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी।
उक्त घटना में फरियादी श्याम सुंदर पटेल की रिपोर्ट पर पुलिस ने कुल चार आरोपी बनाए जिसमे पूर्व सरपंच संतोष रघुवंशी, हर्षित रघुवंशी, मनोज सोनी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, जबकि रामस्वरूप रघुवंशी अभी फरार है, जिसकी तलाश जारी है। पुलिस ने आरोपी संतोष को उसकी लायसेंसी बंदूक के साथ ही गिरफ्तार किया। अब पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी हुई है। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है और लोग सहमे हुए हैं।
बता दे उक्त विवाद पंचायत चुनाव के समय से चला आ रहां था जिसमे 14 जून 2023 में मृतक रविंद के चाचा के बेटे और रविंद के छोटे भाई की भी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। वहीं घटना को लेकर परिजन कोशलेंद रघुवंशी ने बताया कि कुछ महीने पूर्व मृतक रविंद्र को थाला पेट्रोल पंप पर भी बंदूक से फायर किया गया था, लेकिन रविन्द्र ने बंदूक को पकड़ लिया था और बाल बाल बचे थे जिसका प्रकरण उदयपुरा थाने में दर्ज है।

Related Articles

Back to top button