मध्य प्रदेश

युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से किया प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत

सागर के दौरे पर जा रहे थे भाजपा प्रदेश प्रभारी एवं युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष
रिपोर्टर : शिवलाल यादव
रायसेन। प्रदेश भाजपा के प्रभारी मुरलीधर राव और भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष वैभव पवार का सांची रोड पर हारफ़ूलों गर्माजोशी से स्वागत किया गया। यह स्वागत समाराेह भाजपा नगर मंडल के अध्यक्ष आदित्य जीतू शर्मा और भारतीय जनता युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष प्रभांशु सिंह भदोरिया ने कार्यकर्ताओं के साथ उमंग उत्साह से किया। वहीं जिले की राजनीतिक गतिविधियों से अवगत कराया गया। इस दौरान मौके पर ढोल नगाड़े भी बजते रहे थे । साथ ही भाजपा कार्यकर्ताओं भारतीय जनता पाटी जिंदाबाद के नारे लगते रहे। इसके बाद प्रभारी राव सागर के लिए रवाना हो गए। स्वागत कार्यक्रम के दौरान सिद्दीक सिद्दीकी, ऋषभ भार्गव, कन्छेदी चक्रवर्ती, मनीष मालवीय, अर्जित कुशवाह, अमित यादव, नेकपाल राजपूत, अमन दांगी सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button